
परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 | संविधान के अनुच्छेद 334A के तहत महिलाओं के लिए सीटों के आरक्षण को तुरंत लागू करने के उद्देश्य से, सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि करने का एक नया प्रावधान किया गया है। चूंकि परिसीमन विधेयक, 2026 की जगह परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 लाया जाना है, जिसमें इसके प्रावधानों में काफी बदलाव किए गए हैं, इसलिए लोकसभा में लंबित परिसीमन विधेयक, 2026 को वापस लेने का प्रस्ताव है।
संविधान संशोधन विधेयक में क्या है?
- परिसीमन के बाद लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 850 कर दी जाएगी – राज्यों से 835 और केंद्र शासित प्रदेशों से 15: विधेयक।
- महिलाओं के लिए आरक्षण शुरू में 15 वर्षों तक लागू रहेगा; सीटें रोटेट (बारी-बारी से बदली) की जाएंगी: संविधान संशोधन विधेयक।
- संविधान संशोधन विधेयक: 2051 तक नए निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं स्थिर रहेंगी।
- लोकसभा में पेश किए जाने वाले संविधान संशोधन विधेयकों में निचले सदन में सीटों की संख्या 50% बढ़ाने का स्पष्ट उल्लेख है।
- नए ढांचे में हर बिल का काम अलग रखा गया है।
- 131वां संविधान संशोधन बिल राज्यों के बीच सीट बंटवारे के लिए 1971 की जनगणना को कट-ऑफ बनाए रखेगा।
- इससे राज्यों के बीच आनुपातिक प्रतिनिधित्व में कोई बदलाव नहीं आएगा।
- इस प्रावधान के तहत हर राज्य की लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत की समान बढ़ोतरी होगी।
सरकार लाने जा रही दो बिल
केंद्र सरकार 30 नवंबर को संसद में दो संविधान संशोधन बिल और एक केंद्र शासित प्रदेश कानून संशोधन बिल लाने जा रही है। इस विधेयक का मकसद 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करना और लोकसभा व विधानसभा सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी करना है। राज्यों के बीच सीट बंटवारे के लिए 1971 की जनगणना और अंदरूनी सीमाओं के लिए 2011 की जनगणना का आधार प्रस्तावित है। इस बिल पर मंगलवार की शाम 4 बजे वोटिंग हो सकती है।



