खेल-खिलाड़ीबड़ी खबर

Asian Games 2026 : भारत का तूफानी प्रदर्शन, श्रीलंका 45 रन पर ढेर, फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी टीम इंडिया

जापान। एशियाई खेल 2026 के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे मुकाबले में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो-दो विकेट चटकाए। दोनों गेंदबाजों के प्रदर्शन से श्रीलंकाई बल्लेबाजी दबाव में नजर आई।

बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 24 रन के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिये। अभिषेक शर्मा (सात) और संजू सैमसन (सात) रन बनाकर आउट हुये।

भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 169 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इशान किशन ने 46 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के उड़ाते हुए (नाबाद 80) रनों की आतिशी पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर सात रन बनाकर नाबाद रहे।

इसके बाद तो अन्य गेंदबाजों अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा ने श्रीलंका की पारी को ध्वत करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा ने बिनुरा फ़र्नांडो (शून्य) को बोल्ड कर श्रीलंका की पारी का 45 रन के स्कोर पर अंत कर दिया।

ईशान किशन ने बल्ले से मचाई धूम

इससे पहले आज यहां इशान किशन (नाबाद 80) और वैभव सूर्यवंशी (38) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य दिया था। इशान किशन (नाबाद 80) की आतिशी अर्धशतकीय पारी के बाद जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा (दो-दो) विकेट की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने गुरुवार को एशियाई खेलों की क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

वैभव सूर्यवंशी ने भी दिखाया दम

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान श्रेयस अय्यर ने सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। सातवें ओवर में सहान अराछिगे ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों में छह चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (38) रनों की पारी खेली। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (13) , अक्षर पटेली (आठ), तिलक वर्मा (दो) और शिवम दुबे (तीन) रन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इस दौरान इशान किशन ने जिम्मेदारी संभाली और एक छोर थामे तेजी के साथ रन बनाते रहे।

भारत के खिलाफ टॉस जीतकर किया था गेंदबाजी का फैसला 

श्रीलंका ने गुरुवार को एशियाई खेलों की क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यहां श्रीलंका के कप्तान श्रीलंका के कप्तान साहन अराच्चिगे ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

170 रन के लक्ष्य के सामने ढेर हुई श्रीलंका

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम की भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे अधिक देर तक नहीं टिक सकी और पूरी टीम 9.5 ओवरों में 45 रन पर ढ़ेर हो गई।

9.5 ओवर में श्रीलंका की पूरी पारी खत्म

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की ओर से नुवानिदु फर्नांडो (15) रन ही दहाई आंकड़े तक पहुँच सके। श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने मात्र तीन रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गवां दिये।

जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में दो विकेट झटक कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। श्रीलंका की ओर से थरिंडु रत्नायका और सहान अराछिगे ने दो-दो विकेट लिये। वनुजा सहन, लसिथ क्रुसपुल और नुवानिदु फर्नांडो ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

फाइनल पर भारत की नजर

अब खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम का मुकाबला चिप प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। सेमीफाइनल में जीत दर्ज करने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी। भारत की कोशिश श्रीलंका को हराकर खिताबी मुकाबले में पहुंचने की है। भारत अगर यह मुकाबला अपने नाम करता है तो फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत हो सकती है। ऐसे में एशियाई खेलों के क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान मुकाबले की संभावना ने मुकाबले का रोमांच और बढ़ा दिया है।

एक नजर में भारत की पारी 

भारत: 20 ओवर में 169/7

ईशान किशन: नाबाद 80 रन

वैभव सूर्यवंशी: 38 रन

वॉशिंगटन सुंदर: नाबाद 7 रन

श्रीलंका: 9.5 ओवर में 45 रन

भारत की जीत: 124 रन

फाइनल: भारत बनाम पाकिस्तान

दोनों टीमें इस प्रकार है:-

श्रीलंका (एकादश) : लसित क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्दने, सोहन डे लिवेरा, साहन अराच्चिगे (कप्तान), नुवानिदु फर्नांडो, अशेन बंडारा, चमिका करुणारत्ने, वनुजा साहन, विजयकांत वियास्कांत, थरिंडु रत्नायके और बिनुरा फ़र्नांडो।

भारत:  वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, इशान किशन, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर (कप्तान)।

Khwaza Express

Khwaza Express Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2008. The proud journey since 16 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2008.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button